About Us

नमस्ते 

प्रसन्नता के साथ सूचित किया जा रहा है कि श्री परमानंद फाउंडेशन द्वारा वर्तमान समय की जटिल समस्याओं के लिए भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित अनेक समाधान विकसित किए जा रहे हैं ।  

इसी श्रृंखला में एक अत्यंत महत्वपूर्ण थीम पर इस वर्ष कार्य किया जा रहा है । विवाह और दाम्पत्य (समाज की मूल इकाई “परिवार” की आधारशिला) में व्यवहारिक-धार्मिक मानदंडों को (विलम्ब होने से पहले) संरक्षित करने के लिए “सूत्रम” नामक प्रोजेक्ट आरंभ किया गया है । 

विगत पाँच वर्षों के शोध के बाद, समाधान के रूप में 12 मुख्य बिन्दुओं (THEMES) पर नवयुवाओं और उनके माता-पिता के साथ श्रृंखलाबद्ध संवाद स्थापित किया रहा है; जिसका लाभ तीन प्रकार से लिया जा सकता है –

  1. SAMITI TALKS समिति संगोष्ठी आप समुचित समय / मंच पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों / सम्माननीय विचारकों के साथ संवाद / संगोष्ठी आयोजित कर सकते हैं, ताकि कम्युनिटी स्पेसिफिक गाइडलाइंस भी समाधान में पिरोए जा सकें |
  2. SOOTRAM COUNSELLING नवयुवाओं और माता-पिता की काउंसेलिंग – यदि आप एक काउंसेलिंग डेस्क स्थापित करें तो प्रतिमाह दो-तीन घंटे हमारे डायरेक्टर / लेखक डॉ. अरविन्द अग्रवाल  निःशुल्क काउंसेलिंग की सेवाएँ देंगे |
  3. SAMAJIK SURVEY सर्वे – यदि विशिष्ट उद्देश्य के साथ अपने समाज में एक सर्वे कराना चाहते हैं, तो हम मिलकर यह सर्वे डिज़ाइन कर सकते हैं |

प्रकल्प इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है ताकि दूरगामी सकारात्मक परिणाम मिलें, समाज एक सूत्र में बंधे; और अंततः एक सर्व-स्वीकार्य मार्गदर्शन एक आधिकारिक AUTHORITATIVE पुस्तक / फ्रेमवर्क के रूप में उपलब्ध हो |

समस्या के समाधान के लिए हमें अपनी भूमिका निभानी है ।  हम प्रतीक्षा नहीं कर सकते कि श्रीकृष्ण स्वयं आएंगे और हमारी समस्याएँ सुलझाएंगे ।

इस प्रोजेक्ट हेतु आपसे सहयोग के लिए करबद्ध अपील एवं अपेक्षा के साथ,  

भवदीय,

श्री परमानंद फाउंडेशन कार्यकारिणी समिति

Feedback, Suggestion